भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, अंतिम यात्रा में भी हुए शामिल
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कमेटी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निर्भय सिंह के अचानक चले जाने से जमशेदपुर का समाज स्तब्ध है। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं।

सीजीपीसी के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता अभय सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की। कमेटी की ओर से कहा गया कि निर्भय सिंह का असमय निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका अचानक इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। सीजीपीसी के पदाधिकारी निर्भय सिंह की अंतिम शवयात्रा में भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, रविंद्र सिंह रिंकू, हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, अमृतपाल सिंह मोनू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


































