Breaking News
Ranchi/Dhanbad : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की प्रदर्शनी में छाए बीआईटी सिंदरी के नवाचार, ‘नंदीघोष’ और ‘जटायु’ ने खींचा ध्यान Jamshedpur : सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी से आहत ए.आर. कैलाश, दुकानदार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi/Dhanbad : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की प्रदर्शनी में छाए बीआईटी सिंदरी के नवाचार, ‘नंदीघोष’ और ‘जटायु’ ने खींचा ध्यान

SHARE:

स्वदेशी मॉडल रॉकेट और जीपीएस-डिनाइड ऑटोनॉमस ड्रोन का प्रदर्शन, जेएपी-आईटी ने किया था चयन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत रांची के खेलगांव में आयोजित प्रदर्शनी में बीआईटी सिंदरी के विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी नवाचारों से संस्थान की प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। 26 से 28 नवंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी 9.0), बीआईटी सिंदरी की ओर से दो विशेष नवाचार मॉडल ‘नंदीघोष’ और ‘जटायु’ प्रदर्शित किए गए। इन दोनों मॉडलों का चयन झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेएपी-आईटी) ने प्रदर्शनी में प्रदर्शन के लिए किया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रदर्शनी में ‘नंदीघोष’ स्वदेशी मॉडल रॉकेट एवं कैनसैट प्रक्षेपण यान के रूप में आकर्षण का केंद्र रहा, जबकि ‘जटायु’ जीपीएस-डिनाइड ऑटोनॉमस ड्रोन के रूप में प्रस्तुत किया गया। दोनों मॉडल विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में उनकी प्रयोगधर्मिता को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने छात्र प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और सभी छात्र नवाचारकर्ताओं को बधाई दी। वहीं, संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी 9.0) के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार ने संस्थान में नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने के लिए प्रेरित किया।

प्रदर्शनी में बीआईटी सिंदरी की ओर से छात्र नवाचारकर्ता रोशन राज, आदित्य राज, विनय सिंह एवं मोहम्मद कैफ नेजामी ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस दौरान आईआईसी 9.0 के संयोजक एवं संकाय समन्वयक डॉ. राहुल कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की तकनीकी विशेषताओं, उपयोगिता और संभावित अनुप्रयोगों की विस्तार से जानकारी दी। बीआईटी सिंदरी की इस सहभागिता को संस्थान में नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह विद्यार्थियों के विचारों को व्यावहारिक और समाजोपयोगी तकनीकी समाधानों में बदलने के संस्थान के प्रयासों को भी रेखांकित करता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर