WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने महिला शक्ति के साथ की बैठक, जानें क्या रहा खास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार के दिशा निर्देश पर आज जमशेदपुर महानगर स्थित संगठन से जुड़ीं कदमा मंडल की सक्रिय महिला शक्ति के साथ एक आम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें टीम से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें शारीरिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने संबंधी मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।।

आज की बैठक और उसकी मंशा को सनातन संस्कृति शक्ति संगठन का भी पूर्णतः सहयोग रहा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दोनों संगठनों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन हेतु एक प्रोजेक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उस प्रोजेक्ट में एक “टी कप” के निर्माण, उसकी मार्केटिंग, उसके प्रचार प्रसार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

यहां यह उल्लेख करना उचित है कि वह कप आम टी कप से पूरी तरह से अलग है, उसे चाय पीने के साथ एक बिस्किट की तरह खा भी सकते हैं जो पांच तरह के मोटे अनाज से बना है और शरीर के लिए हर तरह से लाभदायक है।

अभी तक आपने घर पर चीनी मिट्टी या स्टील के कप में चाय पी है तथा घर से बाहर प्लास्टिक के कप से ही आपका सामना हुआ है, जबकि हमारे संगठन द्वारा लांच किया गया कप चाय पीने के साथ बिस्किट खाने का आनंद तो देता ही है उससे किसी भी प्रकार से ना तो प्रदूषण फैलता है और ना ही कोई कचड़ा इकट्ठा हो सकता है.. आप जाने अंजाने भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान में सहभागी भी बन रहे हैं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी।

बैठक में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जी की कमी खली क्योंकि वो व्यक्तिगत कारणों से शहर से बाहर थे पर कदमा मंडल की टीम की सक्रियता से इस बैठक का लक्ष्य पूरी तरह से सफल रहा। सभी सदस्यों ने इस प्रोजेक्ट का स्वागत किया और भविष्य के प्रति आशान्वित हुए।

इस बैठक में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की नव मनोनीत महिला प्रदेश अध्यक्ष शांति कुमारी, मंडल की कंचन महतो, रीता मंडल, मामोनी पाल, सहित कई महिलाएं साथ में सोमनाथ पाल की सक्रिय भागीदारी रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर