WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रवींद्र भवन में 37वां पुस्तक मेला 24 नवंबर से, डीसी करेंगे उदघाटन, 67 प्रकाशक आएंगे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टैगोर सोसाइटी द्वारा साकची रविन्द्र भवन में 37वां जमशेदपुर पुस्तक मेला का आयोजन 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक किया जायेगा. यह जानकारी टैगोर सोसाइटी के महासचिव आशीष चौधरी ने बुधवार को रविन्द्र भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि मेला का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री 24 नवंबर करेंगे. इस वर्ष हिंदी, अंग्रेजी, बंगला, संथाल भाषा सहित अन्य भाषा के लगभग 67 प्रकाशक आयेंगे. मेला में 200 स्टॉल लगाए जायेंगे. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की पहचान बन चुकी बुक फेयर का पुस्तक प्रेमियों काे इंतजार रहता है. चौधरी ने कहा कि पुस्तक के प्रति लोगों के लगाव बढ़ाने के लिए इस वर्ष शहर के विभिन्न स्कूलों में विशेषकर बच्चों के लिए रु.2 का टिकट उपलब्ध कराया गया है.

वहीं सरकारी स्कूल में नि:शुल्क टिकट उपलब्ध कराया गया है. कुल 25000 टिकट बच्चो को उपलब्ध कराया गया है. शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेवारी है की बच्चों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित करें. वहीं मेला के दौरान सेमिनार और डिबेट जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. वहीं पुस्तक मेला में आने वाले लोगों के लिए फूड स्टॉल भी लगाए जायेंगे.

पुस्तक मेला में सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा गया है. जिसको देखते हुए 40 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इस अवसर पर मुख्य रूप से सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एच एस पॉल, उपाध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, सहायक सचिव सुदीप बासु, मेला कमिटी के चेयरपर्सन शांतनु चक्रवर्ती, जयदेव घोष उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर