Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Nagar Kirtan : गुटबाजी करने वालों के खिलाफ सीजीपीसी गंभीर, बिष्टुपुर थाना में शिकायत, विरोधियों ने बताया ओछी राजनीति, जी-टाउन गुरुद्वारा भी पहुंची तारा सिंह एंड टीम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

एक ओर संगत श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिहाड़े की खुशियां मना रही है. पूरी लौहनगरी इसके रंग में रंगी है, तो दूसरी तरफ गुटबाजी भी चल रही है. सीजीपीसी ने घोषणा की थी कि नगर कीर्तन में गुटबाजी नहीं होगी. इसके बावजूद प्रतिद्वंदी गुट ने नगर कीर्तन में वाहेगुरु का जाप करते हुए अलग से चलने की घोषणा की, जैसा कि जमशेदपुर के इतिहास में हर पर्व पर होता आया है.

इसे लेकर शनिवार को सीजीपीसी की ओर से बिष्टुपुर थाना में शिकायत की गई. थाना ने विरोधी गुट के तारा सिंह को संपर्क किया, जहां सभी एकजुट होकर थाना पहुंचे. वहां जांच अधिकारी उनसे नहीं मिला. जांच अधिकारी दरोगा ए मंडल ने गुट को आश्वस्त कर दिया कि आपके स्पष्टीकरण से संतुष्ट हैं, जैसा कि तारा सिंह ने थाना से फोन आने पर उन्हें बातया था. सीजीपीसी ने आवेदन में कहा था कि जिसे टोकन दिया गया है वही नगर कीर्तन में शामिल हो सकता है. इस पर तारा सिंह ने थाना को बताया कि पर्व सबका साँझा होता है. टोकन सिर्फ स्कूल, जत्थेबंदियों को दिए जाते हैं कि वह कतारबद्ध अनुशासन के साथ चलें.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इधर, सीजीपीसी के इस कदम का विरोधी गुट ने विरोध किया है और इसे ओछी राजनीति करार दिया है. तारा सिंह ने सीजीपीसी को संचालित करने वाले एक पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि वह सब कुछ कर रहे हैं, जबकि उन्होंने ही इस प्रथा की शुरुआत की थी नगर कीर्तन में शामिल होकर. बहरहाल, अब आगे संगत का ध्यान भी इस चर्चित मामले पर बन गया है.

बिष्टुपुर गुरुद्वारा पहुंचे विरोधी नेता

झारखंड सिख समन्वय समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल गुरुद्वारा साहिब जी टाउन बिस्टूपुर के प्रधान एवं पदाधिकारियों से मिल कर नगर कीर्तन के तैयारी का जायज़ा लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. तारा सिंह ने कहा कि समिति के सदस्य नगर कीर्तन में हिस्सा लेकर शोभा बढ़ायेंगे और शांतिपूर्ण तरीक़े से सतनाम वाहेगुरु का जाप साहिब करते चलेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर