WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय को मिला प्रतिष्ठित “एक्सिलेंस इन सोशल रिस्पोन्सिबिलिटी” पुरस्कार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

नई दिल्ली स्थित होटल ताज पैलेस में पिछले 26 नवंबर को कॉलेज दुनिया संस्थान की ओर से आयोजित एक समारोह में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये गए. इस कार्यक्रम में “एक्सिलेंस इन सोशल रिस्पोन्सिबिलिटी” यानी सामाजिक दायित्व में उत्कृष्टता, श्रेणी में पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉक्टर गंगाधर पंडा ने उक्त पुरस्कार को ग्रहण किया. पूर्वी क्षेत्र में इस श्रेणी का यह प्रथम पुरस्कार है जो नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह को इस बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय दिया है.

इस विशेष सफलता के लिए कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने पूरे विश्वविद्यालय को बधाई दी. उन्होंने कहा ये विश्वविद्यालय केवल शिक्षा नहीं, बल्कि छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. समाज के प्रति अपने हर कर्त्तव्य को पूरा कर के ही हम देश के सफल नागरिक कहलायेंगे. कुल सचिव नागेंद्र सिंह के मुताबिक ये सफलता पूरे नेताजी सुभास परिवार के लिए गौरव की बात है. अगर हर विद्यार्थी सामजिक दृष्टिकोण से खुद को अग्रसर करेंगे तो निश्चित ही हमारा देश सफलता की उंचाईयों को पार कर सबसे सफल देशों में गिना जायेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज दुनिया एक वन- स्टॉप प्लेटफार्म है. जहाँ विद्यार्थियों, अभिभावकों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों को एक ही स्थान पर उच्च शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियाँ सरलता से प्राप्त हो जाती हैं. कॉलेज दुनिया भारत और विश्व स्तरीय शैक्षणिक क्षेत्र की जानकारियां उपलब्ध करवाने हेतु एक विश्वसनीय माध्यम है। वर्त्तमान में कॉलेज दुनिया भारत के 100 सर्वश्रेष्ठ वेबसाईटों की सूची में भी शामिल है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर