Jamshedpur : मानगो स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थल में गंदगी का अंबार, 17 वर्ष की उम्र में वतन के लिए मर मिटने वाले का मानगो नगर निगम ने किया अपमान : विकास सिंह, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर उस समय मानगो चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया जब उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण करने छात्रों का कुछ समूह पहुंचा । अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ था उनकी प्रतिमा धूल,धक्कड़ के कारण ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। छात्रों ने माल्यार्पण रोककर मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह अपने साथियों के साथ मानगो के मुख्य गोल चक्कर जहां अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा लगी हुई है, जाकर देखा कि चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। प्रतिमा स्थल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई वर्षों से मानगो नगर निगम ने प्रतिमा स्थल की साफ सफाई नहीं की है।

मौके में अपने साथियों के साथ पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने सभी साथियों के साथ श्रमदान करके प्रतिमा स्थल की सफाई किया पूरे स्थल को पानी से धोकर गंदगी को दूर करने का काम किया । अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा को दूध, दही, शहद एवं गंगाजल से शाही स्नान कराकर सभी ने माल्यार्पण कर खुदीराम बोस अमर रहे का उद्घोष किया। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा अमर शहीद खुदीराम बोस आजादी के लिए मात्र 17वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाया था ऐसे महानायक का अपमान करने का काम मानगो नगर निगम के द्वारा किया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, मनोज सिंह, दुर्गा चरण दत्ता, छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, विक्की सिंह, रेणु शर्मा, राणा प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, संदीप शर्मा, विनय कुमार, सुशील शर्मा, गमुख्य रूप से उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर