Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अखिल भारत मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री का शहर आगमन पर मारवाड़ी समाज ने किया जोरदार स्वागत, राष्ट्रीय कमेटी में लौहनगरी से मांगा उपाध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

अखिल भारत मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी का रविवार को जमशेदपुर आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने संयुक्त रूप से अग्रसेन भवन साकची में गुलदस्ता देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने स्वागत उद्गार देते हुए जिला में किये हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों में भव्य रूप से राजस्थान दिवस मनाया। पहली बार जमशेदपुर शहर में मारवाड़ी समाज द्वारा सावन के महीने में कावड़ यात्रा निकाली गई। समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम किया गया। समाज के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा और बच्चों की पढ़ाई वास्ते मदद पहुंचाने का प्रयास किया और प्रिवेडिंग शूटिंग की सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन न करने की शाखा स्तर पर वृहद अभियान चलाया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसके अलावा मुकेश मित्तल ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का सबसे सक्रिय एवं प्रगतिशील जिला है। इस नाते राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्वी सिंहभूम जिले से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देने की मांग की।

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मेंबर के रिकार्ड्स का डिजिटलीकरण किया जा रहा है और सारे नए एवं पुराने मेंबर्स को जल्द ही प्रमाण पत्र और आई डी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर मोबाइल एप्प चालू होना, उच्च शिक्षा के लिये ज़रूरतमंद बच्चों को मदद और मारवाड़ी सम्मेलन, महिला सम्मेलन एवं युवा मंच को साथ मिलकर काम करने की बात कही। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के भवन के लिए राष्ट्र से 50% की मदद राष्ट्रीय कार्यसमिति में रखने की बात कही।

इस मौके पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सममेलन के उपाध्यक्ष ओम रिंगसिया, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा मंजू खंडेलवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश शाह, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक अरुण बाकरेवाल एवं संतोष अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के महासचिव सार्थक अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रकट किये।

कार्यक्रम का संचालन जिला मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल ने और धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम सरोज (अधिवक्ता) ने दिया।

कार्यक्रम में जिला के विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष और सचिव में सुनील सोंथालिया, लाला जोशी, पंकज छावछरिया, पवन अग्रवाल पप्पी, लखन लाल अग्रवाल, संदीप रिंगसिया, सांवरमल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रामुक़ा, राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दीपक पटवारी, राजेश शर्मा, मालीराम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रकाश चौधरी, कौशल नांगलिया ने भी राष्ट्रीय महामंत्री को सम्मानित कर अपनी-अपनी बात रखी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर