Jamshedpur Bjp : तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, आतिशबाजी की और लड्डू खिलाकर साझा की जीत की खुशियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में दमदार वापसी की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय के समक्ष ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। तेज संगीत और जय श्री राम के ओजस्वी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की खुशियां साझा कर बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने तीनों राज्यों के प्रबुद्ध मतदाताओं का आभार जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने कांग्रेस सरकार के आधारहीन घोषणाओं और तुष्टिकरण और जाति आधारित राजनीति को नकारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी नीति एवं उनकी दी गारंटी पर विश्वास जताते हुए आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की जीत है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व के संग समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। यह जनता की जीत है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है। गुंजन यादव ने विश्वास जताते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और झारखंड के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर झारखंड की जनता राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद के गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, राजन सिंह, अनिल सिंह, डॉ राजीव, अचिंतम गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, बिमल बैठा, अमिताभ सेनापति, विजय तिवारी, मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, कमलेश सिंह, विजय कुमार सिंह, समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हेमेंद्र जैन हन्नु, सुनील सिंह मुंडा, विकास शर्मा, संतोष कुमार, प्रीति सिन्हा, राजपति देवी, लकी सिंह, रीना चौधरी, उषा सिंह, लीना चौधरी, सीमा जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार धर्मा, महेंद्र प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, नवजोत सिंह सोहल, सुशील पांडेय, राहुल कुमार, कंचन दत्ता, तन्मय झा, इंदरजीत सिंह, राकेश राय, गणेश मुंडा, ओम पोद्दार, सोनू श्रीवास्तव समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर