WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में बार-बार की चोरी से तंग आकर छुपाकर लगाया सीसीटीवी, दिनदहाड़े चोरी करता चोर हुआ कैमरे में कैद, देर रात अगरबत्ती विक्रेता भाजपा नेता विकास सिंह के साथ पहुंचा थाने, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

फेरी कर अगरबत्ती बेचने वाले मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत लक्ष्मण नगर के रहने वाले प्रिंस कुमार के घर बार-बार चोरी हो रही थी। प्रिंस के मकान में केवल दो भाई रहा करते हैं प्रतिदिन दोनों भाई अगरबत्ती की फेरी करने मुख्य गेट में ताला बंद करके चले जाते थे। तीन से चार बार उनके घर में विगत दस दिनों अंदर चोरी हुई थी। चोर आसानी से घर में प्रवेश कर घर में रखे हुए रुपए लेकर चला जाता था, जिससे प्रिंस और उसका भाई चिंतित रहते थे।

दो बार प्रिंस ने इसकी शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन अगरबत्ती फेरी करने के कारण वें बार-बार थाने नही जा नहीं पा रहे थे। प्रिंस की शादी 13 दिसंबर को तय हो गई थी। प्रिंस चिंतित हो गया, क्योंकि 9 दिसंबर को शादी के संदर्भ में उसे भाई के साथ बिहार जाना था। उसने एक तरकीब सोची वह अपने आंगन में छुपा कर एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया और घर में रखे सारे पैसे लेकर बिहार चला गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विवाह समारोह खत्म होने के बाद जब प्रिंस अपने भाई के साथ आज देर शाम अपने घर लौटा तो उसे घर का ताला टूटा हुआ मिला। प्रिंस के द्वारा छुपा कर लगाए गए कैमरे को जब प्रिंस ने खंगाला तो पाया कि 17 दिसंबर को प्रातः 11:39 में एक चोर आंगन में प्रवेश करके प्रिंस का मुख्य दरवाजा लोहे के औजार से तोड़ने का प्रयास कर रहा है। सीसीटीवी कैमरा देखकर प्रिंस और उसके भाई हतभ्रत हो गए । प्रिंस ने मामले की सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी।

सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह प्रिंस के आवास जाकर सीसीटीवी कैमरे को देखा और प्रिंस के साथ फुटेज को पेन ड्राइव में ले जाकर उलीडीह थाने में देकर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। विकास सिंह ने कहा कि दिनदहाड़े लोहे का औजार लेकर चोरी करना अपराधियों के बड़े हुए मनोबल को दर्शा रहा है विकास सिंह को स्थानीय थानेदार ने भरोसा दिलाया कि हर हाल में कर जल्द सलाखों के पीछे रहेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर