Breaking News
Jamshedpur : 1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह Jamshedpur : अमर कुमार तिवारी की पहल पर जुगसलाई ओवरब्रिज की बंद स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, देखें – Video Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

SARAIKELA : 24 घंटे में हुई 3 चोरियों की रिकवरी, SP विमल बोले सीसीटीवी से लैस होगा जिला, देखें, बरामद सामानों की सूची

SHARE:

फतेह लाईव रिपोर्टर

सरायकेला-खरसावां:वर्ष के अंतिम सप्ताह में जिले में एक साथ तीन जगहों पर चोरी हुई और पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया. आखिर हो भी क्यों न जब थाना प्रभारी ही अचानक किसी काम से अचानक छुट्टी पर चले गए हों.

घटना 26 दिसंबर की है जब पुलिस मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरायकेला थाना के पास ही अलग-अलग तीन जगहों पर कुछ ही घंटे के अंतराल पर लगातार चोरियां होने लगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

एक ही दिन में कुछ ही घंटे के अंतराल में पुलिस को खबर मिली की अनंत ज्वैलर्स,एक मंदिर और एक होटल का एल्बेस्टर तोड़कर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया है.

घटना की जानकारी जैसे ही एसपी डॉ बिमल कुमार को हुई तो उन्होंने सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर श्रीनिवास के नेतृत्व में टीम का गठन किया, जिसमें 4 एसआई, 3 हवलदार और 4 सिपाही को भी शामिल किया गया.

इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए मात्र 24 घंटे में ही दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया.

घटना के महज 24 घंटे में हुई इस शानदार रिकवरी से डॉ बिमल एक बार फिर से चर्चा में आ गए. जिले के लोग आश्चर्यचकित रह गए कि थाना प्रभारी की अनुपस्थिति के बावजूद स्पेशल टीम ने तुरंत ही तीनों घटनाओं का उद्भेदन करते हुए चोरी के सभी सामानों को जप्त भी कर लिया.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ बिमल कुमार ने कहा कि दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक शातिर चोर है और उसके विरुद्ध सरायकेला थाने में इसी वर्ष लगातार तीन मामले दर्ज किए गएं हैं.

उन्होने कहा कि पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है और सभी को सम्मानित भी किया जाएगा.

सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी

जिले की सुरक्षा को लेकर लगातार कुछ न कुछ नया करने की सोच रखने वाले डॉ बिमल कुमार ने कहा कि नये वर्ष में मेरा सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान के मालिकों से अनुरोध होगा कि आप अपने दुकानों,फैक्ट्री और गोदामों में सीसीटीवी जरूर लगाएं ताकि किसी भी घटना के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके.उन्होने कहा कि अब सीसीटीवी बहुत आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है.

साथ ही यह एंड्रॉयड मोबाईल से भी कनेक्ट हो जाता है ताकि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान की निगरानी कर सके. डॉ बिमल कुमार ने कहा कि नये साल में सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर व्यापारियों के साथ जिले के विभिन्न थानों में एक बैठक भी बुलाई जाएगी. उन्होने कहा कि विभिन्न कंपनियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी फुटेज भी लगाए जाएंगे ताकि किसी भी घटना और दुर्घटना के बाद पुलिस को शीघ्र कार्रवाई में मदद मिलती रहेगी.

ये समान हुआ बरामद

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर