JAMSHEDPUR : बर्मामाइंस बीपीएम स्कूल में भारतीय मानक ब्यूरो का स्थापना दिवस मनाया गया, प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बीपीएम स्कूल बर्मामाइंस में भारतीय मानक ब्यूरो के स्थापना दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में मानक क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी के स्वागत भाषण से हुई. स्वागत गान के साथ अतिथियों को टीका चंदन से अलंकृत किया गया. मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन हुआ. मानक क्लब की प्रभारी डॉक्टर अंजू ने कार्यक्रम की भूमिका के साथ अतिथियों का परिचय करवाया. मानक थीम गीत के साथ प्रतियोगिता का शुभ आरंभ हुआ.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतियोगिता में (प्रथम स्थान-अनीश कुमार), (द्वितीय स्थान-मेधा कर्मकार), (तृतीय स्थान-फरहीन खातून) और (चतुर्थ स्थान पर रंजन वर्मा) को पारितोषिक दिया गया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्राप्त प्रदान किया गया.

कार्यक्रम के अंत में सौरभ राय ने मानक क्लब को खेल- कूद सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। मौके पर उपस्थित स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी, जितेंद्र, अर्चना, गौरी, निरंजन, नायक, करनदीप सिंह उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें