Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा कार्यालय के खुले ताले, सात मैंबरी कमेटी ने संभाली बागडोर, 15 दिनों में सब कुछ हो जायेगा ठीक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

श्री कलगीधर गुरुद्वारा साहेब टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा कमेटी का काम सोमवार को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा बनाई गई सात मैंबरी कमेटी ने संभाल लिया है. मिली जानकारी के अनुसार यहाँ विवाद के बाद विपक्ष ने कार्यालय में ताला लगा दिया था. उसके बाद पक्ष की ओर से भी ताला लगा दिया था. सूत्रों के अनुसार सोमवार को जब यहाँ सात सदस्यीय पदाधिकारी जब पहुंचे तो दोनों धड़ों ने अपने अपने ताले खोलकर चाबी उन्हें सुपुर्द कर दी. इसके बाद वाहेगुरु के चरणों में अरदास करते हुए खाता बही को दुरुस्त करने का काम आगे बढ़ाया गया, जिसमें पूर्व प्रधान सुखराज सिंह का पूर्ण सहयोग पदाधिकारियों को मिला. अब सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार यहाँ अगले 15 दिनों में सभी खाता बही की जांच पूरी की जाएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर होगी.

इस दौरान आगामी दिनों गुरु घर ग्राई (चंदा) के लिए दो रिसीद बुक बाबा बलवंत सिंह को सौंपी गई. इस मौक़े पर सीजीपीसी की ओर से प्रमुख रूप से चेयरमैन एवं कार्यकारी प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह मौजूद रहे, जबकि सात मैंबरी कमेटी से ट्रस्टी रंजीत सिंह एकलगड्डा, गुरनाम सिंह, अमरजीत भामरा, पक्ष के रंजीत सिंह, चरणजीत सिंह, विपक्ष के सुखदेव सिंह मल्ली, रंजीत सिंह उपस्थित थे. इस दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

मालूम हो कि यहाँ प्रधान सुखराज सिंह उनके भाई सचिव परमजीत सिंह विक्की के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए संगत ने मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद पिछले दिनों खूब हंगामा हुआ था. मारपीट तक बात पहुंच गई थी. इस मामले की नजाकत और गुरु घर की मर्यादा को समझते हुए सीजीपीसी प्रधान ने हस्तक्षेप कर सुखराज सिंह की कमेटी को भंग कर दिया था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर