Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

रमजान के पहले जुमे की हजारों लोगों ने अदा की नमाज

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

रमजान के पहले जुमे की नमाज हजारों लोगों ने सभी मस्जिदों में अदा की.  लोगों ने अपने गुनाहों से तौबा की. नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के चलते कड़ी धूप में भी मस्जिदों के बाहर और छतों पर सफें बिछाकर लोगों ने नमाज अदा की. जुमे की तकरीरों में रमजान की अहमियत बताई गई.

मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित मस्जिद में उम्मे खलील में पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने अपने जुमा के खुतबे में कहा कि रमजान उल मुबारक कुरान ए करीम की बहार का महीना है. इस महीने में कुरआने करीम की ज्यादा से ज्यादा तिलावत करनी चाहिए. साथ ही रोज अपने कामों का आकलन करें कि आज कितना अच्छा और कितना खराब काम किया. दिन-ब-दिन अपने अंदर सुधार लाएं. हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो व आलेही वसल्लम ने कहा है कि अक्लमंद वह शख्स है जो नेक काम की तरफ बढ़े. अच्छा अमल अंजाम दे. जो शख्स अपने नफ़्स की ख्वाहिशों की पैरवी करे वह बेवकूफ इंसान है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

मौलाना ज़की हैदर साहब ने कहा कि इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम ने फरमाया कि अकलमंद वह इंसान है जो अपने नेक काम से जन्नत हासिल कर ले. उन्होंने कहा कि इस महीने में जिक्रे खुदा हो. अगर लोगों के दिल में जिक्रे खुदा और खुद का खौफ हो तो वह इंसान गुनाहों से दूरी अख्तियार करता है. इंसान इस गुमान में ना रहे कि अभी बहुत जिंदगी है. तौबा कर लेंगे. मौत तौबा की मोहलत नहीं देती. इसलिए जल्दी से जल्दी तौबा करें और नेक काम अंजाम दें.

मस्जिदों में पेश इमामों ने देश-दुनियां और समाज की खुशहाली की परवरदिगार से दुआ की. इस पर सैकड़ों रोजेदारों ने एक आवाज में ‘आमीन’ कहा. इसके साथ ही नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रही. वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आस-पास पुलिसकर्मी तैनात रहे. मानगो के बारी मस्जिद के पास भी पुलिस की तैनाती की गई थी. शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई. इस दौरान नमाजियों में खासा उत्साह देखने को मिला. अकीदतमंद बच्चों को साथ लेकर मस्जिदों में पहुंचे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर