Jamshedpur :  शहर पहुंचे नामधारी, सीजीपीसी के संरक्षक गुरदीप पप्पू की बेटी के आनंद कारज में शुक्रवार को होंगे शामिल, हुआ स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी गुरुवार की देर रात शहर पहुंचे। शहर पहुंचने पर उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, उद्यमी हरजीत सिंह बिट्टू, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह सीरे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सलाहकार चंचल सिंह भाटिया, जसबीर सिंह सोनी, राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर किया।

सरदार इंदर सिंह नामधारी सर्किट हाउस में ठहरे हैं और वे सरदार गुरदीप सिंह पप्पू की बेटी के विवाह (आनंद कारज) समारोह में शुक्रवार को शामिल होंगे और रांची होते हुए डाल्टनगंज को लौट जाएंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें