Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : देश के उत्तरी हिस्से का भ्रमण कर सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू हुए छात्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रंबधन और वाणिज्य विभाग (मैनेजमेंट एंड कॉमर्स) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीबीए, एमबीए और बीकॉम संकाय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत पूर्व निर्धारित गंतव्य हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली का दौरा किया. प्रंबधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा प्रसाद और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के 150 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित हिमालय पर्वत श्रृंखला के विभिन्न भौगोलिक स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय भूगोल, इसकी सांस्कृतिक विरासत और भारत से संबंधित अन्य पक्षों के विषय में नवीनतम ज्ञान प्राप्त किया.

शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए डॉ पूजा प्रसाद ने बताया कि इस यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को चंडीगढ़, शिमला, कुफरी, सोलंग घाटी, कुल्लू-मनाली समेत अन्य स्थानों के भ्रमण किया. साथ ही उन्हें वहां की संस्कृति को जानने-समझने का अवसर प्राप्त हुआ. विद्यार्थियों ने एडवेंचर कैंप में पैराग्लाइडिंग, जीप-लाइन, रॉक क्लाइंबिंग समेत अन्य खेल गतिविधियों में शामिल होकर संबंधित अनुभव प्राप्त किए.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस भ्रमण कार्यक्रम आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने संबंधित सभी संकाय सदस्यों को धन्यवाद दिया. साथ ही विद्यार्थियों के अनुशासनपूर्ण व्यवहार के लिए उनकी प्रशंसा की है. इस यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं का अपना विशिष्ट महत्व है. ऐसी यात्राएं विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक तैयारियों से हटकर वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में रहकर कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करती हैं. इस आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य अभिषेक, पी शिवानंद, मौसमी रवानी, विनय सिंह एवं अन्य संकाय सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर