Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Saraikela scrap Game : Part – 2 : डीआईजी ने बंद करवाया था गोदाम तो‌ कैसे हो गया चालू ?, मामला अभिजीत कंपनी में चोरी के स्क्रैप का

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

परसों रविवार होने के बावजूद डीएसपी हेडक्वार्टर सरायकेला-खरसंवा ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर में स्क्रैप लदे 10 चक्का ट्रक 4709 को ओवरलोड और संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा. ट्रक को पकड़े जाने पर जांच पूरे मामले की जांच का जिम्मा आदित्यपुर थाना प्रभारी को सौंपकर डीएसपी लौट गए.
थाना प्रभारी ने 20-25 टन से भी ज्यादा अवैध माल लदे ट्रक को जांच के नाम पर 24 घंटे तक आदित्यपुर टीओपी के सामने खड़ा रखा.

सूत्रों की मानें तो कथित स्क्रैप माफिया का 8 महीने पहले भी कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर स्पेशल टीम ने छापेमारी करने के बाद पवन‌ कांटा के पास स्थित गोदाम को बंद करवा दिया था. उस समय भी गोदाम में चोरी का स्क्रैप लाकर जमशेदपुर में खपाये जाने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अगर पुलिस जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामले और अभिजीत कंपनी के जब्त हो चुके अवैध स्क्रैप का मिलान आदित्यपुर के जप्त माल से करें तो‌ ये बिल्कुल वैसे ही है जैसे कि जंग लगे लोहे के चैनल और एंगल सरायकेला, खरसावां और अन्य थानों में जप्त कर रखे गये हैं. अगर पुलिस चाह लेती तो परसों ही रात लोडिंग प्वाइंट पर जांच कर दर्जनों टन स्क्रैप का अवैध माल जप्त कर सकती थी, लेकिन स्क्रैप माफिया को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है.

अगले अंक तक जारी

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर