WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मोबाइल छिनतई गिरोह के 6 लोग गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने शहर में हो रहे मोबाइल छिनतई गिरोह का खुलासा करते हुए छः अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम सन्नी कालिंदी उर्फ नुनू, विश्वजीत गोराई उर्फ बाबू, आकाश दत्ता, सोनू सिंह सरदार उर्फ टेटो, टिंकू लाल साहू और रोहित कालिंदी बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 15 मोबाइल फोन, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर, 3 बाइक, 10 हैलोजन लाइट, ₹500 का पुराना करेंसी, ₹3800 नगद और रोल गोल्ड के आभूषण बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : जमशेदपुर अभिभावक संघ ने स्कूलों का समय बदलने की उपायुक्त से की मांग

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोबाइल चोरी का गिरोह सिदगोड़ा एवं टेल्को क्षेत्र में काफी सक्रिय है, जिसका मुख्य सरगना सन्नी कालिंदी उर्फ नंदू है. सूचना पर सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने सर्वप्रथम सन्नी कालिंदी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसके अन्य साथियों को हिरासत में लिया गया. उनके पास से चोरी के मोबाइल, बाइक, हैलोजन लाइट, नगदी और ब्राउन शुगर बरामद किए गए. सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर