WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : AIMA नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन में जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन बना उपविजेता

SHARE:

मैनेजमेंट डेवलपमेंट, प्रोफेशनल लर्निंग, इंडस्ट्री-एकेडेमिया जुड़ाव और ज्ञान साझा करने की पहल के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (JMA) ने नई दिल्ली में आयोजित AIMA नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में कैटेगरी-III – लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन में उपविजेता का स्थान हासिल किया है। यह सम्मान पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान एसोसिएशन के प्रदर्शन और विभिन्न प्रबंधन संबंधी गतिविधियों के लिए दिया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

JMA को यह राष्ट्रीय पहचान मैनेजमेंट डेवलपमेंट, प्रोफेशनल लर्निंग, इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहभागिता, ज्ञान साझा करने और मैनेजमेंट प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिली है।

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं टाटा स्टील, जमशेदपुर के वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशंस चैतन्य भानु ने कहा कि यह सम्मान JMA के सदस्यों, प्रबंध समिति, कॉरपोरेट साझेदारों और शैक्षणिक संस्थानों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के दौरान JMA ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिनमें उद्योग जगत के पेशेवरों, प्रबंधकों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों को एक मंच पर लाया गया। साथ ही कॉरपोरेट और शिक्षा क्षेत्र के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में भी काम किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से जमशेदपुर क्षेत्र में प्रबंधन उत्कृष्टता, नेतृत्व विकास और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के लिए JMA की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है।

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन पर एक नजर

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (JMA) एक पेशेवर प्रबंधन संस्था है, जो ज्ञान-साझाकरण कार्यक्रमों, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, मैनेजमेंट प्रतियोगिताओं और इंडस्ट्री-एकेडेमिया पहल के माध्यम से प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है। JMA, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) से संबद्ध है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर