WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Encounter: जमुई में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी पर पुलिस की गोली, पैर में लगी; मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

SHARE:

मड़वा पहाड़ी में पुलिस ने घेरा तो भागने लगा आरोपी, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती; सात लोगों पर दर्ज है FIR

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

बिहार के जमुई में छात्रा से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस के मुताबिक, छात्रा से जुड़ी घटना के मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें से तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत कुछ अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

मड़वा पहाड़ी में मिली आरोपी के छिपे होने की सूचना

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नंदन यादव जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस का दावा है कि टीम ने आरोपी को घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इसी दौरान नंदन यादव कथित तौर पर वहां से भागने लगा। पुलिस के अनुसार, उसे रोकने के लिए की गई फायरिंग में गोली उसके पैर में लगी।

गोली लगने के बाद आरोपी मौके पर गिर गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

एक आरोपी अभी भी फरार

पुलिस के अनुसार, मामले में हरेराम नामक एक अन्य आरोपी के भी फरार होने की जानकारी सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है।

पुलिस का कहना है कि छात्रा से जुड़ी पूरी घटना की जांच की जा रही है। मामले में लगाए गए आरोपों और सामने आए तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई फायरिंग की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर