Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में चाकूबाजी करके छह उंगलियां काटने वाले आरोपी डोबो के ढाबे में बेखौफ कर रहे पार्टी, पुलिस को चिढ़ा रहे मुंह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला खरसावां में स्क्रैप के अवैध धंधे को लेकर कुछ दिनों से पुलिस और माफिया की सांठ गांठ की पोल उजागर हो रही है. यह मामला पुलिस महकमे के लिए किरकिरी बना हुआ है. वहीं इधर, जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना इलाके में गत 31 अप्रैल की देर शाम स्क्रैप के खेल में ही चाकूबाजी की घटना घटी थी. इस घटना में स्क्रैप व्यवसायी अजय सिंह के भाई दीपक सिंह के हाथों की छह उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इस मारपीट में छोटा भाई छोटू सिंह भी घायल हुआ था. मामले में बागबेड़ा थाना में हालिया स्क्रैप के धंधे में कूदे लाल बिल्डिंग के अमित कुमार शर्मा, हरहरगुट्टू का शिवम साहू और कुख्यात बबलू प्याजी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था.

घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी बागबेड़ा पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. सूत्र बताते हैं कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल गवाहों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है और नामजद आरोपी सरायकेला के डोबो स्थित पीहू होटल में लगातार पार्टी मना रहे हैं. ऐसे में आरोपी पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं. गुप्तचरों के द्वारा पुलिस को भी इसकी सूचना है, लेकिन फिर भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस के कार्यशैली की पोल खोलता है. सूत्र बताते हैं कि आरोपियों द्वारा पुलिस से तालमेल करके हरहरगुट्टू में स्क्रैप टाल खोला गया है. पूर्व में इनकी बैठकी लाल बिल्डिंग में ही रहती थी. जहां इनके द्वारा धंधे में सेंधमारी की गई. उसी को लेकर ही घटना के दिन दोनों ओर से शुरू हुआ वाद विवाद ख़ूनी रूप धारण कर लिया गया. इधर, अब स्क्रैप के धंधे को लेकर दोनों गुटों में तनाव बना हुआ है. पुलिस की अनदेखी कभी भी बड़ी घटना का गवाह बन सकती है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर