Jaipur : आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मुकाबला होगा. सीजन का 24वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. 2008 की विजेता राजस्थान ने 17वें सीजन में अब तक 4 मैच खेले  हैं और सभी जीते.  टीम पॉइटंस टेबल में टॉप पर है. दूसरी ओर 2022 की चैंपियन गुजरात 5 में से 2 जीत और 3 हार के साथ 7वें नंबर पर है. हेड टु हेट की बात करें तो आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच पांच मैच खेले गए हैं. इनमें गुजरात 4 और राजस्थान 1 मैच जीता है. जयपुर में दोनों के बीच केवल एक मैच खेला गया है जिसमें गुजरात को 9 विकेट से जीत मिली थी.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : 21 ज्योत कलश प्रज्ज्वलित कर धूम-धाम से शुरू हु़आ नवरात्रि ज्वारा पूजा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रियान पराग टीम के टॉप स्कोरर, सैमसन का भी शानदार फॉर्म जारी

राजस्थान ने इस सीजन पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स, दूसरे में दिल्ली कैपिट्लस, तीसरे में मुंबई इंडिंयस और चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया. टीम के कप्तान संजू सैमसन ने इस साल अपनी शुरुआती फॉर्म को बरकरार रखा है. साथ ही जोस बटलर ने बेंगलुरु के खिलाफ शतक लगाकर अपने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं. राजस्थान के मिडिल ऑर्डर बैटर रियान पराग टीम के टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 5 मैचों में 185 रन बनाए हैं. वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स में तीसरे नंबर पर हैं. बॉलिंग में युजवेंद्र चहल 8 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : पूर्व विधायक पौलूस सुरीन को आजीवन कारावास

गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने बनाए सबसे ज्यादा रन

गुजरात ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडिंयस को हराया है. दूसरे मैच में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. तीसरे मैच में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया. हालांकि पिछले दो मैच में गुजरात को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. साई सुदर्शन 191 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं. वहीं मोहित शर्मा 7 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं. आज के मैच में मोहित अगर 3 विकेट लेते हैं तो  पर्पल कैप भी हासिल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : दो अलग-अलग मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर & कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर और आवेश खान. इम्पैक्ट प्लेयर : शुभम दुबे, रोवमन पॉवेल.

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), बीआर शरथ (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, उमेश यादव और दर्शन नालकंडे. इम्पैक्ट प्लेयर : केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, शाहरुख खान.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर