Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ईवीएम की कमीशनिंग को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

09- जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम कमीशनिंग संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए. रविन्द्र भवन सभागार, साकची में आयोजित प्रशिक्षण  शिविर में एडीएम (एसओआर) महेन्द्र कुमार एवं अन्य मास्टर ट्रेनर ने मतदान के पूर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपीएट की कमीशनिंग कैसे की जाती है, इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी. साथ ही बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट, डिस्पले यूनिट(वीवीपैट) की सिलिंग प्रक्रिया भी बताई. सभी अधिकारी-कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम कमीशनिंग के एक-एक बिंदु पर प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर से मधुपुर वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही बस पुरुलिया के पास पलटी

Gambhir Car Associate Motion Ads

ईवीएम हैंडलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया में दक्ष होने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सेक्टर ऑफिसर की होती है. सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें. प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात कर लें. ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो. सभी सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर से भी निरंतर संपर्क में रहें. उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर ईवीएम मशीन को खोलने एवं सीलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया तक में दक्ष हो जाएं. उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया पर बल देते हुए कहा कि जितनी गहनता से सेक्टर ऑफिसर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, ग्राउंड में उतनी सुगमता से अपने दायित्वों का निर्वह्न कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : जेएमएम के न्याय उलगुलान रैली को लेकर सिंदरी के राजद कार्यालय में बैठक आयोजित

‘मतदान कराने वाले ही मतदान करने से वंचित नहीं रह जाएं’

उन्होंने कहा कि ईवीएम कमीशनिंग संबंधी कोई भी शंका हो तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें. चुनाव कार्य के संपादन में तनिक शंका होने की भी कोई गुंजाइश नहीं रहती है. चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी कार्य करना है.  जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर ऑफिसर को मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न हो मतदान कराने वाले ही मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जायें. पोस्टल बैलेट से चुनाव में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी को मतदान करना है, 26 अप्रैल तक फॉर्म-6 भरने का समय शेष है, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें और अपने परिजनों, सगे-संबंधियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में दिनदहाड़े घर से लैपटॉप की चोरी

सभी ने शपथ लेते हुए मतदान के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

इस दौरन सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनन्त कुमार, निदेशक एनईपी अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, सहायक निदेशक पंचायती राज डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो समेत सभी बीडीओ, सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर