Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में पानी के लिए मचा हाहाकार, फिल्टर प्लांट की सुरक्षा राम भरोसे,

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो में पानी की समस्या विकराल रूप लेते जा रही है. कई मोहल्लों में एक बूंद भी पानी की सप्लाई कई दिनों से नहीं हुई है. लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. पूरा मानगो में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पानी की विकराल समस्या को देखते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने मंगलवार देर रात 1:00 बजे मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित फिल्टर प्लांट का दौरा किया. इस दौरान विकास सिंह ने जानना चाहा कि आखिर पानी की सप्लाई क्यों नहीं हो रही है. देर रात 1:00 बजे भाजपा नेता विकास सिंह जब मानगो पेयजल स्वच्छता विभाग के फिल्टर प्लांट पहुंचे तो पाया की मौके पर एक भी कर्मचारी नहीं है. सारे कर्मचारी नदारत थे. भगवान भरोसे ही फिल्टर प्लांट चल रहा था.

इसे भी पढ़ें : Patna Saheb :गुरु महाराज ने जीवन दर्शन में मानव को एकता के सूत्र में पिरोया, पांचवें गुरु के अवतार दिवस पर सजा विशेष दीवान

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि आज तक प्लांट का दौरा नहीं किया

विकास सिंह ने बताया कि जब वह प्लांट में जा रहे थे तो उन्हें लगा की सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकेंगे और पूछेंगे कि आप क्यों और कहां जा रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था. पूरा प्लांट लावारिस हालात में था. एक भी सुरक्षाकर्मी मौके में मौजूद नहीं थे. पूरे प्लांट के दौरा करने के बाद आधे घंटे बाद दो कर्मचारी भाजपा नेता विकास सिंह के पास पहुंचे और उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह के दौरा करने पर खुशी जताते हुए कहा कि आज तक कोई भी विभाग का अधिकारी या जनप्रतिनिधि रात के अंधेरे में तो दूर दिन के उजाले में भी प्लांट का दौरा और निरीक्षण नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें : Patna Saheb : गुरुपर्व से पहले तैयार करें संगत के लिए कमरा, लंगर हाल होगा वातानुकूलित, प्रबंधक कमेटी ने कार सेवा के मुखी संग की बैठक

बिजली की आंखमिचोली के कारण नहीं हो पा रही पानी की सप्लाई

मौके में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि प्रति दस मिनट में बिजली गुल हो जाने के कारण प्लांट सही ढंग से नहीं चल पा रहा है. कभी फिल्टर प्लांट का तो कभी इंटेक वेल का किसी न किसी स्थान का बिजली कटी ही रहती है. एक बार बिजली चली जाती है तो प्लांट की रफ्तार पकड़ने में आधा घंटा का समय लग जाता है, जितनी पानी की सप्लाई एक दिन में होनी चाहिए उतने हम तीन दिन में पूरा कर पा रहे हैं. मौके पर मौजूद कर्मचारी ने कहा एक भी सुरक्षा कर्मी की बहाली इतने बड़े फिल्टर प्लांट में नहीं हुई है. हम लोग डरे सहमे काम करते हैं. रात को कोई व्यक्ति अगर आकार जहरीला पदार्थ फिल्टर प्लांट में डाल देगा तो पूरे मानगो के लोगों की जान जोखिम में पड़ जाएगी. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि उपायुक्त को मामले की जानकारी देंगे. साथ ही प्लांट की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी की बहाली हो, इसकी मांग करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : व्यय प्रेक्षक ने जिला कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रख-रखाव की अभाव में बूढ़ा होता जा रहा है प्लांट

बिजली के अभाव में पानी की सप्लाई नहीं होने की परेशानी बताने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि कई बार अखबार में पढ़ने को मिलता है कि बिजली विभाग ने एक डेडीकेटेड फीडर प्लांट के लिए बनाया गया है लेकिन वह सब केवल कागज में ही बना है, धरातल पर कुछ नहीं उतरा. विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री और विधायक बन्ना गुप्ता को घेरे में लेते हुए कहा कि साढे चार साल बन्ना गुप्ता के विधायक बने हुए हो गए हैं. एक बार भी विधायक का दौरा फिल्टर प्लांट में नहीं हुआ. कई कमियों का दंश झेल रहा फिल्टर प्लांट. अब धीरे-धीरे रख-रखाव के अभाव बूढ़ा होता जा रहा है जिसका खामियाजा मानगो के साढे तीन लाख आबादी को भुगतना पड़ रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर