WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पंडित रघुनाथ मुर्मू का जयंती समारोह डिमना के देवघर में 23 मई को, रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

 

पारसी सिंञ चादो गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू महाल माडवा की ओर से आगामी 23 मई गुरुवार को बईसख कुनामी के अवसर पर संताली लिपि के जन्मदाता पं० रघुनाथ मुर्मू की 119वीं जयंती समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इसके साथ ही देवघर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दुसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जो सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा.

 

गांव के माझी बाबा शिमल मुर्मू ने कल जयंती समारोह की तैयारी बैठक में यह बातें कही. उन्होंने ओल चिकि जन जागरण रैली डिमना से गालुडीह के नारगा तक निकाली जाएगी. साथ ही रघुनाथ मुर्मू की जीवनी पर आधारित विचार गोष्ठी के साथ साथ ओल चिकि लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा. वहीं शाम को आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें रंगमंच के स्थानीय कालाकार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

 

गांव के सभी महिला एवं पुरुष अपनी अपनी पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे. रक्तदान के संबंध में ट्राईबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर राजेश मार्डी ने बताया कि जमशेदपुर ब्लड सेंटर और सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से इस शिविर का आयोजन होगा. रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और विशेष रूप से उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा तथा कभी भी जरूरत होने पर उन्हें रक्त भी उपलब्ध कराया जाएगा.

 

सभी सक्षम युवा, मजदूर, प्रबुद् नागरिक एवं महिलाओं से इस शिविर में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है. बैठक में मुख्य रूप से सुनाराम मुर्मू, विमल मुर्मू, सग्राम सोरेन, ठाकुरा मुर्मू, गुरुतन हांसदा, बबलू टुडू, दिलीप मुर्मू, धीरेन सोरेन, विष्णु मुर्मू समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर