Jamshedpur : मां तुझे सलाम संस्था ने खासमहल में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मां तुझे सलाम संस्था के द्वारा खासमहल के ग्रामीण इलाकों में लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने किया. अभियान में संस्था के सदस्यों ने लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. वहीं लोगों को भारत निर्वाचन आयोग के तरफ से मतदाता मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण किया गया. आगामी 25 मई को लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई. यह अभियान खासमहल के कई क्षेत्रों से होकर गुजरी.

इसे भी पढ़ें Sindri : बीआईटी सिंदरी के ईको क्लब ने ईको व्हील पहल का किया शुभारंभ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संस्था के अध्यक्ष ने अपने मत का प्रयोग करने की अपील की

संस्था के सदस्य अपने हाथों में किताब लिए हुए थे. वहीं संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने सभी जमशेदपुर वासियों से अपील की है कि वह 25 मई को सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक अपने-अपने बूथों में जाकर अपना मत का प्रयोग करें और एक जिम्मेदार संसद को हम लोग सदन में भेजें ताकि हम लोगों की जन समस्याओं को सदन में आवाज उठा सके. इस अभियान को सफल बनाने में जोगन महतो, आशीष, बबलू, मोनू दास, अनु, लक्ष्मी आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें