Jamshedpur : परसुडीह में लोको पायलट के घर पर चोरी, नकद समेत गहने ले उड़े चोर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राजू बगान निवासी लोको पायलट जेके जयसवाल के घर चोरी कर ली गई. चोरों ने उनके घर से 30 हजार नकद और एक सोने की चेन की चोरी की. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

 

मिली जानकारी के अनुसार जेके जयसवाल तीन दिनों पूर्व किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे. रविवार शाम जब वे वापस लौटे तो पाया की घर में चोरी हो गई है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें