Jamshedpur : मरीज को समाजसेवी रवि जायसवाल ने एक महीना की दवा उपलब्ध कराई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी विष्णु थापा दो वर्षों से पैरालिसिस के शिकार हो गए हैं. इसी बीच 6 महीना पहले गिरने से एक हाथ फैक्चर हो गया है. इसके इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में एक महीना भर्ती रहे. एमजीएम अस्पताल में हाथ का ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टरों ने उनको डिस्चार्ज कर दिया. इसके अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिजन के पास दवा खरीदने की भी पैसा नहीं थी. समाजसेवी रवि जायसवाल को इस बात की खबर जब लगी तो उन्होंने एक महीना का दवा विष्णु थापा को उपलब्ध कराया. विष्णु थापा की माली हालत बहुत ही दयनीय है. उनकी स्थिति ऐसी है कि दो वक्त का रोटी भी जुटा पाना उनके लिए मुश्किल है. ऐसे में समाजसेवी द्वारा एक महीना का दवा उपलब्ध कराना पीड़ित के लिए बहुत राहत की बात है. इस नेक काम के लिए विष्णु थापा के परिजन ने समाजसेवी रवि जायसवाल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : वोटर कार्ड नहीं होने पर 12 विकल्प में कोई एक पहचान पत्र दिखा कर कर सकते हैं मतदान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर