Breaking News
South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिदगोड़ा कालू बागान में हुई मारपीट एवं फायरिंग मामले के विरोध में स्थानीय लोग सीजीपीसी के प्रतिनिधियों के साथ सिटी एसपी और डीएसपी से मिले, जानें क्या मिला आश्वासन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिदगोड़ा कालू बागान में हुई मारपीट एवं फायरिंग मामले में काउंटर केस के विरोध में कालू बस्ती के भारी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची. थोड़ी देर के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह अन्य पहुंच गए.

उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया और उनकी बात रखने के लिए एसपी मुकेश कुमार लुणायत से मिले और उन्हें बताया गया कि जिन बस्ती वालों पर केस दर्ज किया गया है. उन्होंने तो फायरिंग करने वाले को पकड़ा. जो काम पुलिस को करना चाहिए था. वह स्थानीय नागरिकों ने कर दिखाया. पुलिस को चाहिए था कि उनको शाबाशी देते, उल्टे उन पर केस दर्ज कर दिया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सिटी एसपी ने सारी बातें ध्यान से सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया की कोई भी केस करना सबका मौलिक अधिकार है, परंतु जांच करने के क्रम में दूध का दूध पानी का पानी कर दिया जाएगा. किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी.

उसके बाद सभी लोग पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद से मिले और उनके सामने भी अपनी बातों को रखा. उनके द्वारा भी किसी की गिरफ्तारी नहीं करने का आश्वासन दिया गया. साथ ही जांच कर सभी का नाम हटाने का आश्वासन डीएसपी ने दिया. इस मौके पर सुखविंदर सिंह राजू, ज्ञानी कुलदीप सिंह, हरजिंदर सिंह रिंकू, सुखदेव सिंह बिट्टू, बलदेव सिंह काले, मनजीत सिंह विक्की, दीपक सिंह, आकाश सिंह, दलबीर कौर, गीता कौर, शांति लोहार, गीता लोहार, गुरदीप कौर, कमलजीत कौर समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर