WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 21 को बस्ती विकास समिति एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में करेगी वृहद योग शिविर का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 जून को होने वाले इस महाआयोजन को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में वृहद योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

इस निमित्त, बुधवार को बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर के द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ओर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं तैयारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी, संरक्षक रामबाबू तिवारी, योग दिवस के प्रभारी दिनेश कुमार एवं पवन अग्रवाल, महिला पतंजलि योग समिति की गौरी कर व अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बस्ती विकास समिति के द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके तहत एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह 5:30 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इस शिविर में पुर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से प्रशिक्षित योग गुरु लोगों को महत्वपूर्ण योगाभ्यास कराएंगे। इसके साथ ही योग हमारे जीवन के लिए कितना और क्यों महत्वपूर्ण है, इस बात की भी जानकारी दी जाएगी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान विभिन्न योगिक क्रियाएं एवं व्यायाम कर सभी को स्वस्थ रहने का मंत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्ती विकास समिति का यह प्रयास है कि शहरवासियों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाए। अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने बताया कि इस वर्ष का थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ निर्धारित किया गया है। वहीं, योग शिविर में शामिल होने हेतु लोगों को विभिन्न माध्यमों से आमंत्रित किया गया है। समिति ने लोगों से सुविधा हेतु अपने साथ योगा मैट अथवा चादर लाने की अपील की गई है।

वहीं, बस्ती विकास समिति के संरक्षक रामबाबू तिवारी ने बताया कि बस्ती विकास समिति की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य को आत्मसात कर कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किये गए। जिसमें शहर के पर्यावरण प्रेमी भाई-बंधुओ का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ। समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई। इसके लिए मैदान के निरीक्षण के साथ कार्यक्रम स्थल पर सेवा-शिविर, एनर्जी ड्रिंक, बेहतर साउंड व्यवस्था, मेडिकल टीम आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में योग किसी वरदान से कम नहीं है।

इस शिविर के माध्यम से हम जन मानस में योग के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग के सकारात्मक प्रभाव को महसूस कर इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। समिति के संरक्षक रामबाबू तिवारी ने लोगों से 21 जून को सुबह 5:30 बजे एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आने और योग्याभ्यास कर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की है। इसके अलावा प्रेस वार्ता में भूपेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, सुधा झा, विनीता सिन्हा, प्रेमलता प्रसाद, इराक्षी सामल समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर