Jamshedpur : बिना रेलिंग की छत पर सोना पड़ा महंगा, गिरने से मजदूर की मौ*त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गोविंदपुर के गरूड़बासा में बिना रेलिंग की छत पर सोना एक युवक को काफी महंगा पड़ा. उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया. हुआ यूं कि गरूड़बासा का संजय कर्मकार अपने पड़ोसी के घर की छत पर बुधवार की रात सोने के लिए चला गया था. इस बीच ही वह नींच में जमीन पर गिर गया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : आजादनगर में कार की ठोकर से छात्रा घायल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तीन मंजिली ईमारत पर सो रहा था संजय
संजय के बारे में बताया गया कि वह तीन मंजिली ईमारत पर सो रहा था. अचानक से नींद आने के बाद वह कब गिर पड़ा उसे खुद पता नहीं चला था. आवाज सुनकर परिवार के लोग उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे हुए थे.

अहले सुबह हो गई मौत
संजय कर्मकार का ईलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था. इस बीच उसकी मौत गुरुवार की सुबह ही हो गई. मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें