Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : कामवाली के नाम पर धोखे से लिया लोन, परसुडीह थाना में शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, एसएसपी से गुहार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा की रहने वाली रिंकी देवी को नीलकंठ अपार्टमेंट के रहने वाले मनीष कुमार सिंह ने ठगी का शिकार बना लिया. गुरुवार को पीड़िता मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची. महिला ने बताया कि वह लोगों के घर में झाडू-पोछा का काम करती है. इस दौरान वह नीलकंठ अपार्टमेंट निवासी मनीष कुमार सिंह के यहां भी काम करती थी. उसके ठीक बगल में वह फिनाइल बनाता था और लोगों का इंश्योरेंस कराने का भी काम करता था.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मानगो निवासी सैयद फरहान अहमद ने सीए परीक्षा को क्लियर कर शहर का नाम रौशन किया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उस अपार्टमेंट में एक और लड़की रहती थी कंचन शर्मा, जो उनका खाना बनाती थी. एक दिन उसने एक व्यक्ति से मिलवाया और कहा कि वह तुम्हारा इंश्योरेंस करवा देंगे. उसके लिए जरुरी कागजात दिए. महिला को अपने बातों में फसाकर पैन कार्ड बनवाया गया. साकची बाराद्वारी ले जाकर एचडीएफसी बैंक में खाता खोलवाया गया. मनीष ने धोखे से उसके नाम पर बैंक से लोन लिया और बजाज के नाम से एसी और सोफासेट फाइनेंस करवा लिया. कुछ दिन बाद से ही बैंक से लोन जमा करने के लिए फोन आने लगा. इसकी शिकायत लिये वह थाने का चक्कर लगाती रही, परंतु उसकी बात किसी ने नहीं सुनी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर