Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

POTKA : झामुमो ने अपने कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास किया और बेहतर काम किया : संजीव सरदार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के निर्देशानुसार झामुमो भाटिन एवं हाड़तोपा पंचायत कमेटी का बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को भाटिन एवं हाड़तोपा मे आयोजित किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. यहां प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कार्यकर्ता के बीच लोकसभा चुनाव मे मिले मत की समीक्षा किया, जिसके पश्चात सभी को विधानसभा चुनाव की तैयारी मे लग जाने का आह्वाहन किया. मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने कहा कि चुनाव की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. इसलिये कार्यकर्ता तैयार रहे.

यह भी पढ़े : Dhanbad : डिंपल चौबे बनी जेबीकेएसएस महिला मोर्चा धनबाद की जिला अध्यक्ष

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झामुमो ने अपने कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र मे बेहतर करने का प्रयास किया और बेहतर काम किया, जो काम आप सभी के बीच है. झारखंड सरकार की विकास योजना जन-जन तक पहुंची है, उन्होंने अपने स्तर से गांव को सजाने और संवारने का काम किया. सरकार पचास साल के अधिक उम्र के लोगों को पेंशन दे रही है और अब 21 साल से 50 साल तक महिलाओं को स्वालंबन प्रोत्साहन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपया देगी.

गुरूजी क्रेडीट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिये सभी छात्र-छात्राओं को संपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है. उन्होंने पोटका के घर-घर मे जल पहुंचाने के लिये योजना का शुरू किये तो नरवा पहाड़ क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक जाने मे किसी तरह की परेशानी नहीं हो, जिसको लेकर पिछली-शंकरदा बानाडुंगरी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. प्रखंड मुख्यालय के समीप डिग्री कॉलेज बन जाने के बाद यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये शहर भी नहीं जाना पड़ेगा.

कार्यकर्ता गांव मे लोगों के बीच जाये, लोगों को योजना की जानकारी दें, लाभ लेने की अपील करें, जरूरतमंदो का आवेदन फार्म भरने मे भी सहयोग करें. बैठक मे मुख्य रूप से जिला संगठन सचिव विद्यासागर दास, जिला सदस्य भुगलू टुडू, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत, चक्रधर महतो, रमेश सोरेन, दोरो टुडू, दुखु मार्डी, सचिन सीट, जोबामुनी मार्डी, मंगल बिरूली, प्रभात माझी, सानिया टुडू, शंकर टुडू ,लखन सोरेन, लखन टुडू, रानू हांसदा, लखी बास्के, सलमा सोरेन आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर