Jamshedpur : बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष को मातृ शोक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार प्रितपाल सिंह को मातृ शोक हुआ है। 80 वर्षीय बीबी दलबीर कौर का निधन शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे हृदय गति रुकने से हो गया। दोपहर दो बजे बिरसानगर जोन नंबर तीन मेन रोड स्थित आवास से पार्थिव शरीर को पहले बारीडीह गुरुद्वारा और फिर स्वर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़े : Jharkhand : रांची रिम्स का होगा कायाकल्प,राज्य के विकास से जुड़ी दो खबरें पढ़ें एक क्लिक में

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वह अपने पीछे बेटे रणजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह और साहब सिंह भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर प्रधान कुलविंदर सिंह, चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर गिल, महासचिव सुखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सरदार निर्मल सिंह ने शोक जताते हुए वाहेगुरु से अरदास की है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें