Jamshedpur : असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा का शुक्रवार को लौहनगरी में

SHARE:

भाजपा जमशेदपुर महानगर के सांगठनिक बैठक को करेंगे संबोधित, दो सत्रों में बैठक होगी आयोजित, शुरू हुई तैयारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी गई है। ऐसे में जमशेदपुर महानगर में पार्टी के दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, पार्टी के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। इस दौरान वे बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के सभागार में जमशेदपुर महानगर की सांगठनिक बैठक के साथ चुनावी रणनीति तय करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर के चुनाव 2024 में अनियमितता एवं धांधली का आरोप, चुनाव पर यथाशीघ्र रोक लगे : बबलू झा

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की अहम बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों से कार्यक्रम की सफलता और भव्यता के निमित्त आवश्यक चर्चा कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यों को वर्गीकृत कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बिस्टुपुर के तुलसी भवन में दो सत्रों में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर महानगर भाजपा बैठक की सफलता को लेकर सभी पहलुओं पर कार्य कर रही है।

बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मनोज राम, विजय तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव राय, मनी मोहंती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें