Jharkhand : राज्य के मुआय थाई खिलाड़ी राष्ट्रिय प्रतियोगिता में करेंगे झारखण्ड का प्रतिनिधित्व, 12-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मुआय थाई एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वधान में 12-सदस्यीय झारखण्ड टीम की घोषणा रविवार को की गयी। चुनी गयी झारखण्ड टीम आगामी 30 अगस्त को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, चंडीगढ़ होने वाली नेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
टीम की घोषणा रविवार देर शाम को मोशन एजुकेशन क्लासेज़ कांफ्रेंस हॉल में की गयी जहाँ चुने हुए खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। झारखण्ड मुआय थाई टीम का तकनिकी अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को ताऊ देवी लाल स्टेडियम चंडीगढ़ में होने वाली डबलूबीसी मुआय थाई इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप में झारखंड की ओर से भाग लेने के लिए 12 फ़ाइटर्स, तीन नेशनल जज़ रेफरी, एक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव और एक कोच की घोषणा की गयी है। टीम घोषणा और कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के बोर्ड मेंबर्स के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बन्ना गुप्ता ने 834 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ बांटी स्वच्छता बाल्टी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए भारतीय जनतंत्र मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे जबकि सिख विजडम के कुलविंदर सिंह पन्नू तथा मोशन एजुकेशन क्लासेज़ के निदेशक अर्जुन सिंह वालिया ने विशिष्ठ अतिथि के रूप खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। समाजसेवी देवजी और दर्शन सिंह काले भी मौके पर उपस्थित रहे।
चुने गयी सभी 12 फ़ाइटर्स एशियन मुआय थाई चैंपियन एवं टीम के कोच गुरप्रीत सिंह अंगराज और ऑफिशियल्स नेशनल जज रेफ़री हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में टुइलाडूंगरी स्थित एकेएमएमए अकैडमी में नेशनल चैंपियनशिप में जीतने की तैयारी कर रहे है।

झारखंड मुआय थाई टीम: सब-जूनियर (बालिका) – रामनदीप कौर, जूनियर (बालिका) – जाह्नवी कुमारी और मनदीप कौर, जूनियर (बालक) – अभिषेक कुमार, तन्मय पांडेय, जुझार सिंह, सीनियर (बालक) – सत्यम धानुका, संजीव सिंह कुंतिया, अंकुर तिवारी, सुजल सनसंग टियू, सीनियर (बालिका): सबिता सोरेन, दिव्या मांझी, झारखंड ऑफिशियल्स – हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, लक्खी कांत दास, स्टेट रिप्रेजेंटेटिव – गुरप्रीत सिंह अंगराज व अनमोल कौर, कोच – गुरप्रीत सिंह अंगराज

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें