Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सावन के तीसरे सोमवारी पर आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं खाद्य मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी सुधा गुप्ता के साथ शामिल हुए

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में सावन के तीसरे सोमवारी के उपलक्ष्य में रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के माननीय स्वास्थ्य एवं खाद आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “भगवान भोलेनाथ हर कष्ट को हरते हैं और सबकी मनोकामना पूरी करते हैं, तभी तो वे देवो के देव कहलाते हैं.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : गोविंदपुर में सावन के मौके पर भजन संध्या का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है और यह हमें अध्यात्मिकता और आस्था की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने झारखंड के सभी लोगों से इस पावन महीने में अधिक से अधिक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यों में भाग लेने का आग्रह किया. इस अवसर पर टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, जम्मी भास्कर, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष एस एन सिंह, मनोज कुमार सिंह, आर आर दुबे, संजीव रंजन, अली रजा खान, प्रकाश वर्मा, वरुण कुमार, दीपक दस आदि शामिल थे.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें