Jamshedpur : जुगसलाई में कचड़ा प्रबंधन का कार्य हुआ ठप, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बकाये वेतन की मांग को लेकर जुगसलाई नगर परिषद के अंतर्गत डोर टू डोर कचरा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों ने अपने काम को ठप कर आंदोलन का रूप अख्तियार कर लिया है. क्यूब बेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी के द्वारा जुगसलाई नगर परिषद के अंतर्गत डोर टू डोर कचरा उठाओ का कार्य करवाया जाता है. मंगलवार को समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने अपने काम को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले आदर्श सेवा संस्थान के प्रतिनिधि, ‘पूरी पढ़ाई देश की भलाई’ अभियान की दी जानकारी, कराया हस्ताक्षर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्रम कानून को पालन करने, अपर श्रमायुक्त के साथ हुई त्रिपक्षीय समझौते को लागू करने, झारखंड सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने, समय पर वेतन देने, ईएसआईसी और पीएफ घोटाला बंद करने समेत विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग करते हुए ड़ोर टू डोर कचरा उठाने वाले सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. इनके द्वारा जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अपने काम को बंद कर दिया गया है. इनका साथ अन्य सफाई कर्मियों ने भी दिया और अपने-अपने काम को बाधित कर दिया. उनके हड़ताल पर जाने से जुगसलाई क्षेत्र की सफाई व्यवस्था एक बार फिर से चरमरा जाएगी.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें