Jamshedpur : भाजपा महानगर कमेटी में दूसरी बार जिला प्रवक्ता बने प्रेम झा, शीर्ष नेतृत्व के संग जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का जताया आभार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की नवगठित कमिटी में प्रेम झा को दूसरी बार भाजपा का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल निवासी प्रेम झा ने पूर्व में भाजपा गोलमुरी मंडल में सह-प्रेस प्रभारी, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर में जिला मीडिया प्रभारी, जमशेदपुर लोकसभा चुनाव-19 एवं 24 के दौरान चुनाव संचालन समिति में प्रेस प्रभारी व विधानसभा चुनाव-19 में पूर्वी विधानसभा के प्रेस प्रभारी के रूप में दायित्व का निर्वहन किया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Bjp : विधानसभा चुनाव से पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा जिला कमिटी का विस्तार कर फूंकी जान, 28 मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा, घाघीडीह, बागबेड़ा, सुंदरनगर के भी मंडल अध्यक्ष बदले गए, अंदर देखें लिस्ट

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके साथ ही, वे गुंजन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा महानगर कमेटी में भी मीडिया का कार्यभार देख रहे थे। राजनीतिक सक्रियता के अलावे प्रेम झा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखते हुए सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ एवं सूर्य मंदिर समिति में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रेम झा ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के प्रति पार्टी के शीर्ष नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो के संग भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के प्रति आभार जताया है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें