WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न सड़क, पुलिया, अंडरपास और ओवरब्रिज की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाक़ात

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया। सांसद विद्युत वरण महतो ने बहरागोड़ा के एनएच 33 कालियाडिंगा चौक में फॉरेस्ट गेस्ट हाउस से मटिहाना चौक तक दोनों सर्विस रोड 4-4 किलोमीटर तक पीसीसी कंक्रीट पथ का निर्माण, बहरागोड़ा झरिया मोड में कलयाडिंगा चौक जो की त्रिवेणी संगम स्थल के नाम से जाना जाता है। इस सड़क को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने 28 जून को केंद्रीय मंत्री से मिले थे एवं सड़क बनाने की मांग को रखा था। इसी के निमित सड़क का टेंडर निकाल दिया गया है, जल्द ही सड़क निर्माण हो जाएगा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बंग बंधु संस्था 11 अगस्त को खुदीराम बोस को करेगी याद, रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से घाटशिला के फूलडूंगरी में अंडरपास का निर्माण के लेकर सांसद विद्युत वरण महतो महोदय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कहा की दो साल से यह अंडरपास नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए का 15 दिन के अंदर फाइल कंप्लीट करके एक महीना के अंदर इसका टेंडर निकाला जाए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद को आश्वासन दिया कि एक महीने के अंदर इसका टेंडर निकाल दिया जाएगा।

बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक क्रॉसिंग ओम होटल के पास अंडरपास का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पार करते समय जल्दबाजी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। यह इस क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दा है। इस स्थान पर प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु अंडरपास के निर्माण करना अति आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि इस सड़क का अंडरपास बहुत जल्द ही हो जाएगा।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से कहा एनएच 6 एवं एनएच 33 की सड़क पर स्ट्रीट लाइट कार्यरत नहीं है, जिसके कारण इस मार्ग पर सड़क हादसे की संख्या काफी अधिक है। इस मार्ग पर स्थित लाइट को रिपेयर करने का आवश्यकता है। केद्रीय मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द एनएच 6, एनएच 33 सड़क के स्ट्रीट लाइट का मरम्मत कराया जाए।

धालभूमगढ़ ओवर ब्रिज के पास बाईपास रोड का निर्माण एवं एनएच 6 जगन्नाथपुर में अंडरपास का निर्माण को लेकर भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने चर्चा की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर