Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : स्कूली बच्चों के सफर को सुरक्षित करने के लिए रेस हुए परिवहन पदाधिकारी, वाहनों की जारी रहेगी जांच, साकची गर्मनाला के पास तीन वाहनों का सीजर काटा, कुल 37 वाहनों की चली जांच, अभिभावकों से भी की गई ये अपील

SHARE:

फटेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में स्कूली वाहनों में बच्चों का सफर सुरक्षित हो, इसके लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को मोटरयान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने गरमनाला चौक, बागे जमशेद के पास 37 स्कूली वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच में स्कूल बस, ऑटो, वैन और मैजिक वाहनों के फिटनेस, रजिस्ट्रेशन आदि की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 17 स्कूली वाहनों पर जुर्माना किया गया, जबकि 3 वाहनों का सीजर काटा गया। मोटरयान निरीक्षक ने जिले के सभी स्कूल संचालकों को स्कूल वाहनों में सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने को कहा है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : टाटानगर में 10 से वंदे भारत ट्रेन का होगा ट्रायल

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि जिन वाहनों से उनके बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। उन वाहनों की वे स्वयं भी जांच कर लें, कि कहीं उनमें गैस किट तो नहीं लगी है। वाहन के सभी दस्तावेज जैसे बीमा, परमिट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस वैध है या नहीं। सभी अभिभावक यह भी जांच लें कि वाहन में सुरक्षा संबंधी सभी निर्धारित मापदंडों को पूरा किया जा रहा है या नहीं। वाहन चालक द्वारा वाहन में क्षमता से अधिक बच्चें तो नहीं बैठाये जा रहे हैं। यह भी सुनिश्चित करें यदि किसी वाहन के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो इसकी सूचना अविलंब स्कूल प्रबंधन, परिवहन विभाग अधिकारी को दें। परिवहन विभाग जांच में अनफिट स्कूली वाहनों को सड़क पर चलने की छूट नहीं देगी। अभियान में नवनियुक्त मोटर यान निरीक्षक निशांत कुमार महतो, ईश्वर लाल साव सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।

मालूम हो कि राज्य के संयुक्त परिवहन आयुक्त ने स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि सभी प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच का निर्देश दिया है। लगातार जानकारी मिल रही थी कि मानकों के विपरीत बिना फिटनेस के स्कूलों में मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा का संचालन किया जा रहा है, जिसके बाद परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की फिटनेस व रजिस्ट्रेशन आदि की जांच का अभियान बुधवार से जिले में शुरू कर दिया है, जो लगातार जारी है। ज्ञात हो कि इस अभियान के बाबत पहले ही फतेह लाइव ने आगाह कर दिया था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर