Tata Motors : सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन ने किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त हुए लोगों का सम्मान शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह द्वारा किया गया। सेवानृवित कर्मचारियों में इंजन के महाबीर प्रसाद शर्मा, क्यू ए के धरणीधर बनर्जी, कैब एंड कॉल के प्रमोद कुमार राय, एक्सल से मोतिउर रहमान, ट्रांसमिशन से धनपति महतो, कैब एंड कॉल के अशोक कुमार, फाउंड्री के रविन्द्र प्रसाद शामिल हैं।

 

यह भी पढ़े : Jamshedpur : नामदाबस्ती गुरुद्वारा के प्रधान पद के उम्मीदवार जत्थेदार दलजीत सिंह के समर्थन में ग्रंथी और पाठी सिंह आये सामने, कहा – दलजीत की जीत से सबका बढ़ेगा मान, सीजीपीसी का भी जताया आभार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान सेवानिवृत कर्मियों के द्वारा कई सुझाव दिए गए और यूनियन के द्वारा किये गए कार्यों की सभी ने प्रशंसा की। सम्मान समारोह में महामंत्री आरके सिंह ने कहा आप सबका सुझाव हम लोगों के लिए नए कार्य करने का नया रास्ता बनाता है। बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि पिछले दो वेतन समझौता से हम लोग बच्चों के शिक्षा और बच्चियों के शिक्षा के लिए लगातार प्रबंधन से मांग कर रहे थे। उसकी रूपरेखा तैयार हो गई है और बच्चों को बहुत जल्द इसका लाभ मिलेगा। ऐसी योजना लागू होने जा रही है।

ऐसे ही बहुत सारे सुझाव जो आपके माध्यम से आते हैं। हम लोग प्रबंधन से बात कर उसे इंप्लीमेंट या लागू करने का काम करते हैं और इसी तरह से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन आपके सुविधाओं को इजाफा करने का काम करती रही है। हम लोगों को काफी खुशी होती है, आपके द्वारा हमारे कामों को जब सराहा जाता है। वहीं अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि हर एक कमेटी मेंबर बड़ी तत्परता के साथ सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर और एवं उनके समस्याओं के निदान के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। यह जानकर हम लोगों को खुशी होती है। साथ ही साथ आप सबका सेवानृवित जीवन सुखमय बीते आप स्वस्थ रहें और आपके घर में खुशियां बिखरी रहें, ऐसी मैं कामना करता हूं।

आप सब को जब भी आवश्यकता हो तो यूनियन के सारे मेम्बर आपके लिए खड़े हैं। आप सब का जीवन सुखमय बीते, ऐसी कामना करते हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया और मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान नवीन सुलंकी
प्रेस प्रवक्ता, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भी उपस्थित रहे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें