Jamshedpur : सरजमदा पुड़सी पिंडा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सारजमदा पुड़सी पिंडा की ओर से इजीएल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम सारना झंडा फहराकर इस दिवस की शुरुआत की गई फिर आदिवासी वीर शहीदों की चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। सभी अतिथियों ने विश्व आदिवासी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा गया कि सभी आदिवासी समुदाय को आज के इस दिन को संकल्प के रूप में लेना चाहिए। आने वाले समय में आदिवासी का अस्तित्व खतरे में है और हमें इसे बचाना होगा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की तैयारी हुई तेज

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संयुक्त राष्ट्र संघ ने जिस मकसद से इस दिवस की शुरुआत की हैं हमें इस दिवस को बरकरार रखना होगा। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और साथ ही मैट्रिक में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं सारजमदा पुड़सी पिंडा की ओर से क्षेत्र के ट्राइबल ब्लड मैन से मशहूर 74 बार के आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी को विशेष रूप से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गांव के नायके बाबा पलटन हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य कुसुम पुर्ती, दलमा राजा राकेश हेम्ब्रम, पंचायत की मुखिया नागी मुर्मू, पश्चिम हलुदबनी पंचायत मुखिया पानो मुर्मू, पुड़सी माझी बाबा लेदेम मुर्मू, निमाई बास्के, लखन मुर्मू, भगत मुर्मू, मनोज हांसदा, सुशील कुमार मुर्मू, बाघराय किस्कू, लुगु हांसदा, कृष्णा हेम्ब्रम, दुखिया मार्डी, राजेश मार्डी, रतन टुडू, किशन हेम्ब्रोम आदि मौजूद रहे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें