Breaking News
राशन कार्ड है तो अभी कर लें ये काम! झारखंड में 4 लाख से ज्यादा कार्ड सस्पेंड, कहीं आपका नाम भी तो नहीं? बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज हड़ताल, फिर सितंबर में 28 से 30 तक बंद रहेंगे बैंक Jamshedpur Tmh : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और मदद लेने के प्रति किया जागरूक Jamshedpur/Burnpur : SPSB इंटर-स्टील प्लांट चेस चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील रही उपविजेता Tata Ev : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन GIRIDIH POLICE ACTION : सुपारी कांड – 48 घंटे में मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, समृद्ध आदिवासी संस्कृति, जीवन दर्शन को समर्पित कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्य तथा वाद्ययंत्र की धुन पर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

SHARE:

बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पीडी आईटीडीए समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व आदिवासी दिवस के आवसर पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिली । दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत करते कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया ।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण तथा खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एएमसी मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य एवं वाद्य यंत्रों के साथ लोटा-पानी से किया गया। स्वागत संबोधन जिला कल्याण पदाधकारी द्वारा एवं विषय प्रवेश परियोजना निदेशक द्वारा किया गया ।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Crime : सोनारी में खाली पड़ी जमीन को कब्जाने की शिकायत, साकची में कांग्रेस नेता पर देशद्रोह का मामला दर्ज समेत तीन खबरें पढ़ें एक क्लिक में

सरकारी की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का किया गया वितरण

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ स्कूल स्तर पर आयोजित क्वीज, डांस, स्टोरी टेलिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता के वितेजाओं को माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, वन पट्टा, सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज आदि योजना के 30 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण किया गया। साथ ही आदिवासी संस्कृति से जुड़े खानपान के स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, संताली नृत्य, छऊ नृत्य, बाहा नृत्य पर स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी जिससे दर्शकों की खूब सराहना मिली।

माननीय मंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है। इन्हीं विकासशील कार्यों के लिए राज्य सरकार कृत्संकल्पित है। आदिवासी संस्कृति को विश्व भर में और पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। राज्य स्तरीय दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव इसी कड़ी में एक प्रयास है जहां देश के अलग-अलग प्रांत के आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के ध्वजवाहक अपने नृत्य-गीत कौशल से राज्यवासियों को रूबरू करा रहे हैं।

उन्होने आह्वान किया कि अपनी सस्कृति को संजोए रखने, स्वाभिमान को जागृत और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए हमेशा एकत्रित होकर कार्य करना है। उन्होने आदिवासी संस्कृति, जीवन पद्धति तथा देश की स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों यथा भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद भैरव आदि को स्मरण कर सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह विशेष दिवस आदिवासी परंपराओं, संस्कृति एवं प्रकृति के प्रति सच्चे प्रेम की याद दिलाता है । आदिवासी संस्कृति और परंपरा का अद्भुत समागम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी राज्य के आदिवासी भाई-बहनों को लक्षित कर उनकी समृद्धि के दिशा में विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं जिसे जिला प्रशासन द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है। वन पट्टा का वितरण हो या मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, दुर्गम क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रवृत्ति या साईकिल वितरण आदि कई योजनाएं हैं जिससे सुयोग्य लाभुकों को आच्छादित किया जा रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज जागरूक तभी कहलाता है जब आम जनता अपने अधिकार को समझते हैं तथा उसे पाते हैं। यह दिवस हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का अवसर है जहां हम अपने राज्य के समृद्ध आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न आवासीय विद्यालय के बच्चे, अभिभावक, विभिन्न योजनाओं के लाभुक शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर