Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : जोड़ापोखर के पास जंगल में मिला यह किशोर, कई जगह चोट के निशान, पुलिस और सीडब्लूसी हुई अलर्ट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के समीप जंगल में एक अज्ञात बच्चा मिला है. रात भर जंगल में बारिश की पानी में भींगता रहा, भूखे तड़पता रहा. इस बच्चे के शरीर में कई जगह चोट के निशान है. माथा भी फटा हुआ है. रविवार को सुबह जब महिलाएं शौच के लिए जा रही थी. तब अचानक ये बच्चा घायल अवस्था में महिलाओं को मिला और महिलाओं को देखकर बच्चा रोने लगा. कुछ बोलने में असमर्थ था। महिलाओं ने इसकी जानकारी जोड़ापोखर थाना और JBKSS नेता कार्तिक महतो ओर रामप्रसाद सिंह को दी.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : संस्कृति फाऊंडेशन ने शहीद खुदीराम बोस का बलिदान दिवस परसुडीह में मनाया

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद उनके सहयोग से टाटा हॉस्पिटल जामाडोबा में बच्चे का इलाज कराया गया। चाईल्ड हेल्फ़ लाइन धनबाद को सूचित कर सीडब्लूसी को उसे सौंप दिया गया है। इससे पूर्व बच्चे को स्नान करवा कर नया कपड़ा पहनाया गया व भोजन कराया गया।
बच्चा अपना नाम ठीक से नहीं बता पा रहा है। अंकुश दुबे (पुरुलिया) कटिंग बता रहा है। बताया जाता है कि यह बच्चा रातभर बारिश में जंगल में ही था और वह एक पेड़ के नीचे था.

आशंका जताया जा रहा है कि बच्चे का अपरहण हुआ है या किसी ने उसके साथ बेहरमी से मारपीट किया है। स्थानीय लोगों ने इसके मदद करने के लिए कार्तिक महतो और रामप्रसाद सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा और कहा अभी इंसानियत जिंदाबाद है।
सीडब्लूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने बताया मैं बाहर हूँ लेकिन सूचना मिलते ही सीडब्लूसी को अलर्ट किया। रविवार होने के बावजूद आज सीडब्लूसी सदस्यों ने ऑफिस खोला तथा जोड़ापोखर व भौरा पुलिस द्वारा प्रस्तुत करने के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए SNMMCH में दाखिल कराया गया है। डॉ प्रेम कुमार, डॉ मीरा सिन्हा, ममता अरोड़ा के आदेश पर तथा पीएलवी चंदन कुमार, चाइल्ड लाइन की सिम्पी गुप्ता, विशेष दत्तक ग्रहण के नीरज दे के सहयोग से अस्पताल में दाखिल कराया गया। ज़िला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी ने विशेष दत्तक ग्रहण और चाइल्ड लाइन को अलर्ट किया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर