Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : झारखंड के प्रथम नगर विकास मंत्री सह झरिया विधायक स्व. बच्चा सिंह को किया गया याद, ब्राह्मभोज में शामिल हुए खास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद में झारखंड के प्रथम नगर विकास मंत्री और झरिया के पूर्व विधायक स्वर्गीय बच्चा सिंह की याद में आज इनके आवास “सर्वोदय”, सूर्वदेव नगर कॉलोनी, सरायढेला में श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री की बहु सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व पूरा परिवार दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले हजारों समर्थकों के साथ खड़े थे। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा स्वर्गीय बच्चा सिंह का हमारे बीच से चला जाना केवल झरिया नहीं, बल्कि पूरे कोयलांचल व राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने भाजमो संग खुदी राम बोस को किया याद, देखें – Video

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड राज्य के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। खासकर मजदूरों, शोषितो और वंचितों के कल्याण के लिए किया गया उनका कार्य कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्णिमा नीरज सिंह ने बच्चा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि वे राजनीति में मेरे गुरु थे। उनका प्यार, मार्गदर्शन और समर्थन मेरी पूरी राजनीतिक यात्रा में प्रेरणा का स्रोत रहा है। काम करने के उनके तरीके ने मुझे लोगों की आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुझे सिखाया कि गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए कैसे लड़ना है और उन्हें न्याय दिलाना है।”

झारखंड के निर्माण और विकास के लिए बच्चा सिंह के समर्पण को दर्शाते हुए उन्होंने कहा, “बच्चा सिंह जी का जीवन अनुकरणीय उदाहरण है। मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उनकी अनुपस्थिति को केवल लोगों की सेवा और उनके अधिकारों की वकालत करते हुए ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने हमेशा लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या माना और उन्हें हल करने के लिए अथक प्रयास किए।” पूर्णिमा नीरज सिंह ने बच्चा सिंह के बताए मार्ग पर चलने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा, “मैंने हमेशा उनके दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश की है, और मैं उसी भावना से झरिया के लोगों की सेवा करती रहूंगी।”

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, धनबाद विधायक राज सिन्हा, समाजसेवी नंदलाल अग्रवाल, मुन्ना सिंह, रामकृष्ण पाठक, अरूण सिंह, रंजीत सिंह, के०डी० पाण्डेय, अनंत नाथ सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, विजय झा, वैभव सिन्हा, निवर्तमान पार्षद अनूप साव, रविंद्र प्रसाद, निरंजन कुमार, चंदन महतो, प्रियंका देवी, अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद, सरायढेला थाना प्रभारी नूतन, एलडी त्रिपाठी, विनय सिंह, कमलेश सिंह, ललन सिंह, पिंटू सिंह, जितेंद्र सिंह, जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण, पूर्व उप महापौर एकलव्य सिंह, अभिषेक सिंह, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह सहित पूरा परिवार शामिल हुआ। श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, पूर्व महापौर इंदु सिंह, एसएसपी पी जनार्दन, डीडीसी सादत अनवर, डीएसपी भूपेंद्र राउत, सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रतापन, कार्यपालक पदाधिकारी रविंद्र ठाकुर, पूर्व BCCL सीएमडी गोपाल सिंह, रणविजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, नितिन भट्ट, संजय झा, अशानी सिंह, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी शामिल हुए। पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, रविन्द्र पांडेय, पूर्व रामगढ़ विधायक ममता देवी, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार भी शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर