Ranchi Divison : हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 10 किलो गांजा ज़ब्त किया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आरपीएफ पोस्ट हटिया के उपनिरीक्षक वी. पी. यादव, एस. राजवंशी तथा स्टाफ, मतीन अहमद, एम. के अस्तित्व स्टेशन चेकिंग ड्यूटी के दौरान ऑपरेशन नार्कोस के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एस्केलेटर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को आसमानी नीले रंग के ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए देखा। मामला गत 8 अगस्त का है। संदेह होने पर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम विशाल कुमार, आयु लगभग 21 वर्ष, पिता का नाम कमलेश सिंह, ग्राम करूप, पोस्ट-मलवार, थाना शिवसागर, जिला रोहतास (बिहार) बताया और यह भी स्वीकार किया कि ट्रॉली बैग में भूरे रंग की प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा (मारिजुआना) रखा हुआ है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने वैष्णव समाज की समस्याएं सुनी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तत्काल इस मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई, जिन्होंने घटनास्थल पर आकर निरीक्षण किया तथा उनके आदेशानुसार, व्यक्तिगत तलाशी ली गई और ट्रॉली बैग की जांच की गई, जिसमें 10 पैकेट गांजा (कुल वजन 10.1 किलोग्राम) बरामद हुआ। इन पैकेटों का वजन हटिया के पार्सल कार्यालय में किया गया और डीडी किट से जांच करने पर गांजा की पुष्टि हुई। बरामद गांजा और अन्य सामग्री को उपनिरीक्षक वी. पी. यादव ने सहायक सुरक्षा आयुक्त और उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह गांजा (मारिजुआना) ओडिशा के फुलबानी से खरीदा था और इसे बिहार में बेचने जा रहा था। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद, आरोपी को जब्त गांजा और अन्य सामग्री के साथ जीआरपी हटिया को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। बरामद गांजा (मारिजुआना) की अनुमानित कीमत ₹1,01,000/- है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें