Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में निजी कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ हुई बैठक, क्वार्टर छोड़ने वाले वोटरों की होगी जांच

SHARE:

कंपनी क्वार्टर को धवस्त किए जाने के बाद शिफ्ट हुए कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में अपडेट करने के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जिला अंतर्गत संचालित निजी कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर कंपनी क्वार्टर धवस्त किए जाने के बाद स्थानांतरित मतदाताओं को चिन्हित करने के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई । समीक्षा में पाया गया कि 87 बूथों में कंपनी क्वार्टर ध्वस्त किए गए जिसमें अबतक मात्र 3 बूथ से संबंधित डाटा ही संबंधित कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है । कार्य प्रगति असंतोषजनक पाया गया तथा सभी कंपनी प्रबंधन को और 5 दिनों का समय देते हुए दिए गए प्रपत्र में कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बर्मामाइंस केरला पब्लिक स्कूल 25 साल का हुआ, देखें – Video

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कार्य के दौरान कई कम्पनियों के आवासीय क्वार्टर ध्वस्त किए जाने तथा कर्मियों द्वारा क्वार्टर खाली कर अन्यत्र स्थानान्तरित होने की जानकारी मिली थी। वैसे मतदाताओं का बी.एल.ओ. द्वारा सत्यापन करने अथवा नियमानुसार कार्रवाई करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। उन्होने सभी कंपनी प्रबंधन से कहा कि 48-जमशदेपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी वि.स तथा 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित कंपनी प्रबंधन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए मतदाता सूची पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अपने स्थानांरित कर्मियों का वर्तमान पता / फोन नंबर उपलब्ध करायें जिससे उन्हें नोटिस दिया जा सके। उन्होने कहा कि स्वच्छ व त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण के लिए जरूरी है कि सभी कंपनी प्रबंधन एवं मतदाता इस अभियान में अपनी परस्पर सहभागिता दिखायें जिससे आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए एब्सेंट, शिफ्टेड व डेथ मतदाताओं की सूची से कंपनियां अपने एचआरएमएस से मिलान कर नया पता या फोन नंबर उपलब्ध करायेंगी जिससे किसी एक स्थान के मतदाता सूची से उनका नाम निर्वाचन आयोग के नियमानुसार पूरी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए विलोपित किया जा सकेगा । 1950 हेल्पलाइन नंबर, वोटर हेल्पलाइन एप या बीएलओ के माध्यम से भी पूरी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए मतदाता स्वयं अपने पूर्व के निवास स्थान से नाम विलोपन करा सकते हैं।

बैठक में अपर उपायुक्त योगेन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, एलआरडीसी गौतम कुमार, एसडीएम धालभूम पारूल सिंह, टाटा स्टील, जुस्को, टाटा कमिंस, टाटा पॉवर, टाटा मोटर्स, तार कंपनी, एचसीएल/आईसीसी मऊभंडार, यूसीआईएल व अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर