Jamshedpur : 400 आंदोलकारियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन मिलेगा प्रमाण पत्र, डीसी की पहल से हो रहा काम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 400 झारखंड आंदोलनकारी के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा. जहां उपयुक्त अनन्य मित्तल की पहल पर अब झारखंड आंदोलनकारी को एक नई पहचान मिलने जा रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता एवं आंदोलनकारी राज लकड़ा के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर आंदोलनकारी को मिलने वाले सम्मान के संबंध में मंगलवार को जानकारी दी गई. जहां इस संवाददाता सम्मेलन में कई आंदोलनकारी मौजूद थे. वहीं पत्रकारों से बात करते हुए झारखंड आंदोलनकारी राज लकड़ा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के बाद भी झारखंड आंदोलनकारी के द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा था.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : दलजीत सिंह का साकची गुरुद्वारा में किया गया जोरदार स्वागत और सम्मान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार और जिला उपयुक्त के पहल पर अब झारखंड आंदोलनकारी को एक नई पहचान मिलने जा रही है. जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित झंडोतोलन के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा आंदोलनकारी को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा. जिसके लिए हम जिले के उपयुक्त अनन्य मित्तल एवं राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हैं.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें