फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर महानगर निवासी शेखर कुमार (पूर्व जिला संयोजक आई०टी०सेल) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि
बीजेपी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा झारखंड के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव के द्वारा मुझ पर भरोसा जताते हुए साथ ही संगठन के पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए ओबीसी मोर्चा, भाजपा, झारखंड प्रदेश का आई०टी०सेल प्रभारी मनोनित किया गया है।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान चलाकर दिया एकजुटता का संदेश
उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों व अमरदीप यादव का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। साथ ही पूर्ण विश्वास के साथ ये दृढ़ संकल्प लिया कि अपने इस दायित्व को अपनी प्रबल इच्छाशक्ति से निभाने की कोशिश करेंगे, जिससे कि संगठन में नित नये आयाम स्थापित हो सके।
शेखर कुमार का परिचय
राजनीतिक स्थिति
वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश आई०टी०सेल प्रभारी।
राजनीतिक अनुभव
★ प्रथम सोशल मीडिया जिला संयोजक, जमशेदपुर महानगर, ओबीसी मोर्चा, भाजपा
★ आई०टी०सेल जिला संयोजक, जमशेदपुर महानगर, ओबीसी मोर्चा, भाजपा
★ अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड
★ प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड, राष्ट्रीय ओबीसी महासभा
★ आसनबनी मंडल प्रभारी, ओबीसी भाजपा
सामाजिक योगदान
◆ विभिन्न सामाजिक कार्यों और अभियानों में सक्रिय रूप से भागीदारी की।
◆ समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्यरत रहे।
लक्ष्य और उद्देश्य
◆ समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करना।